राजगढ़। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राजगढ़ में दाऊदी बोहरा समाज द्वारा प्रोजेक्ट RISE के तहत विद्यार्थियों के लिए सेवा एवं सहयोग का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस पहल के अंतर्गत आका मौला की ओर से शासकीय विद्यालय के विद्यार्थियों को छतरियां, पुस्तकें एवं पेंसिल सहित आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान राजगढ़ आमिल साहब एवं बहन साहब ने विद्यार्थियों को अलग-अलग पुस्तकें, पेंसिल एवं छतरियां वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति प्रोत्साहित किया। विद्यार्थियों के चेहरों पर सामग्री प्राप्त करने की खुशी साफ दिखाई दी।
इस अवसर पर हबीबा बहन सहित समाज की सभी बहनों एवं पाठक मैडम का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा और जरूरतमंदों की सहायता का संदेश भी दिया गया।
दाऊदी बोहरा समाज द्वारा प्रोजेक्ट RISE के माध्यम से शिक्षा एवं सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में किए जा रहे ऐसे प्रयासों की स्थानीय स्तर पर सराहना की गई।