अमन-चैन की दुआ के साथ हुआ समापन
शाजापुर। पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस मिलादुन्नबी के अवसर पर सोमवार को शाजापुर के बोहरा समाज द्वारा भव्य जुलूस निकाला गया। जुलूस में समाज के बच्चों, युवाओं सहित बड़ी संख्या में समाजजन शामिल हुए। आयोजन के दौरान शहर में जगह-जगह जुलूस का स्वागत किया गया।
जुलूस हजरतपुरा से प्रारंभ होकर मीरकला, बड़ा चौक, नई सड़क, नाग-नागनी रोड होते हुए सोमवारिया मार्ग पहुंचा। यहां से जुलूस छोटा चौक होते हुए समाज की हमीदी मस्जिद पहुंचा, जहां इसका समापन हुआ।
जुलूस में सबसे आगे बैंड, उसके पीछे मोटरसाइकिल सवार, घोड़े पर छोटे बच्चे भी सवार हुए , हकीमी स्काउट तथा समाज के गणमान्यजन शामिल रहे। आयोजन की व्यवस्था शबाब और बुरहानी गार्ड्स द्वारा संभाली गई। जुलूस के दौरान समाजजनों ने रास्ते में बच्चों को चॉकलेट भी वितरित की।
हमीदी मस्जिद पर आयोजित समापन कार्यक्रम में समाज के आमिल साहब जनाब शेख हुजैफा भाई धोलकावाला ने समाजजनों को मिलादुन्नबी की बधाई दी। उन्होंने देश और समाज में अमन, शांति एवं भाईचारा कायम रहने की दुआ की। इस अवसर पर जुलूस की व्यवस्था में सहयोग करने वाले पुलिसकर्मियों तथा मीडियाकर्मियों का सम्मान भी किया गया।

विभिन्न स्थानों पर हुआ स्वागत
जुलूस का शहर के विभिन्न स्थानों पर सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों तथा नागरिकों द्वारा स्वागत किया गया। बड़ा चौक पर पूर्व विधायक श्री पुरुषोत्तमजी चंद्रवंशी द्वारा स्वागत किया गया। बजाज खाने में सराफा एसूशियन अध्यक्ष राजेश सराफ द्वारा स्वागत किया गया वा बड़ा चौक मे समाज सेवी मनोज नवाब एव मुन्ना जी भावसारr द्वारा स्वागत किया गया



इसके बाद जनाब सैय्यद वकार भाई की अध्यक्षता में अनीसा भाई मीडिया प्रभारी, इमरान राजा, बबलू भाई श्रृंगारिका, हैदर अली, जावेद खान, एकता ग्रुप एवं सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।

छोटा चौक में सीरत कमेटी सदर जनाब नईम कुरैशी की सदारत में नेता प्रतिपक्ष अजीज मंसूरी भाई, इंटरनेशनल शायर जनाब राही साहब, सलीम भाई ठेकेदार, जुनेद भाई, इब्राहीम भाई पठान, हनीफ भाई मंसूरी, असलम अली शाह, शौकत भाई पहलवान, हबीब भाई कुरैशी, हाजी सलीम भाई, गफ्फार भाई साहब, जाकिर भाई मंसूरी, जम्मू भाई सहित सीरत कमेटी सदस्यों ने जुलूस का स्वागत किया।


वहीं वार्ड क्रमांक 6 में पार्षद जनाब समिउल्लाह काजी, इरफान मंसूरी, जमील अहमद, अजम भाई उर्फ बंटी, भोला भाई, फरमानउल्लाह काजी, असलम मौलाना, जफर भाई, जमील मंसूरी एवं अन्य सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।


जुलूस के दौरान अनुशासन एवं व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का भी सहयोग रहा। मिलादुन्नबी के अवसर पर निकले इस जुलूस ने शहर में आपसी भाईचारे, सद्भाव और शांति का संदेश दिया।