Murtaza Ezzy आलोट। मदरसा ताहेरिया आलोट के नन्हें बच्चों ने अपने शानदार प्रदर्शन से हर आमजन का मन मोह लिया। कार्यक्रम में उत्साह, उमंग और जोश का ऐसा संगम देखने को मिला जिसने उपस्थित जनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
धर्मगुरु सैयदना मुफद्दल सैफुद्दीन साहब (त.उ.श) के संकल्प “हर घर में एक हाफिज़-ए-क़ुरान होना चाहिए” को साकार करने की दिशा में समाज के अनुयाई पूरे समर्पण के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
कार्यक्रम का आयोजन आलोट बुरहानी मस्जिद में किया गया, जिसकी सदारत जनाब मुल्ला जोऐब भाई साहब ने की। संचालन और नेतृत्व मुल्ला मुर्तजा भाई जमाली शाजापुर वाला हाफिज अदनान भाई (टी.जी.) के मार्गदर्शन में हुआ।
इस अवसर पर आलोट एवं ताल के बच्चों ने कुरान मजीद की तिलावत कर माहौल को रूहानी बना दिया। इसके साथ ही विद्यार्थियों के बीच कम्पटीशन मुकाबला भी आयोजित हुआ, जिसमें जमीला लोखंडवाला, , रुकय्या खादवाला ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।
अब चयनित बालिकाएं आगामी जमीयत लेवल (उज्जैन) प्रतियोगिता में शिरकत करेंगी और आलोट एवं समाज का नाम रोशन करेंगी।